Bihar: सम्राट चौधरी बने बिहार के मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम विजय कुमार और बिजेंद्र प्रसाद के साथ ली शपथ
- byShiv
- 15 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार में आज से सम्राट चौधरी युग की शुरूआत हो चुकी है। 21 साल के एक इतिहास का के साथ ही अंत हो गया है। अब नीतीश कुमार पूर्व सीएम हो चुके हैं और दिल्ली में राज्यसभा की सीट पर बैठेंगे। इसके साथ ही आज बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद संभाला।
अब सबकी नजर मंत्रिमंडल विस्तार पर टिक गई है, कब होगा विस्तार और किन चेहरों को जगह मिलेगी, इसे लेकर सियासी हलचल तेज है। केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस पर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एनडीए की बैठक होगी, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की जाएगी।
चिराग पासवान ने संकेत दिया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद ही विस्तार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। माना जा रहा है कि परिणाम आने के बाद मंत्रिमंडल की रूपरेखा तय कर ली जाएगी।
pc- indiatv.in






