Rajasthan: गहलोत ने 2020 के राजनीतिक संकट को लेकर साधा निशाना, भाजपा पर सरकार गिराने के लिए पैसे खर्च करने का लगाया आरोप
- byShiv
- 15 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। अशोक गहलोत ने एक बार फिर से अपनी सरकार पर आए 2020 के राजनीतिक संकट का जिक्र करते हुए भाजपा और उसकी टॉप लीडरशिप पर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री डीडवाना में अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहीं पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर साल 2020 के राजनीतिक संकट को याद करते हुए भाजपा और उसके नेताओं पर निशाना साधा।
क्या बोले
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अंबेडकर जयंती पर डीडवाना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। गहलोत ने बीजेपी की टॉप लीडरशिप को निशाने पर लिया। गहलोत ने इस मंच से साल 2020 में अपनी सरकार पर आए राजनीतिक संकट को याद करते हुए कहा कि हमारी सरकार जब संकट में थी तो उन्होंने हमारी पार्टी के लोगों को भड़काया और भड़काकर मानेसर ले गए।
लगाए ये आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अमित शाह और मोदी जी का संकट था। हम लोगों ने उसको 34 दिन तक भुगता। पूर्व सीएम ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बार-बार हमारी सरकार को होटलों में रही सरकार बताते हैं। यह तो तुम्हारे कुकर्मों के कारण थी होटलों की सरकार, अशोक गहलोत यहीं नहीं रुके। उन्होंने बीजेपी की लीडरशिप पर सरकार गिराने के लिए पैसे खर्च करने का आरोप भी लगाया।
pc- aaj tak






