Bihar: सगाई से पहले युवती ने जिम ट्रेनर बायफ्रेंड के साथ बनाए संबंध, बिगड़ी तबीयत तो हॉस्पिटल में छोड़ हुआ फरार...ले ली थी अधिक डोज....

इंटरनेट डेस्क। बिहार के पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़ गए है। यहां एक युवती को गंभीर स्थिति में चित्रगुप्त नगर स्थित निजी उपचार केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामले में जानकारी मिली है कि युवती सगाई से पूर्व जिम ट्रेनर बायफ्रेंड से मिलने गई थी।

क्या हुआ दोनों के बीच
मीडिया रिपोटर्स में सामने आया की बायफ्रेंड ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसी दौरान लड़की को अधिक रक्तस्राव हो गया। इसके बाद युवती को चित्रगुप्त नगर स्थित निजी उपचार केंद्र में स्कूटी से लेकर जिम ट्रेनर पहुंचा और भर्ती कराकर फरार हो गया। निजी उपचार केंद्र ने युवती की गंभीर स्थिति को देख चित्रगुप्त थाना पुलिस को सूचित किया।

युवती ने बयान देने से किया इनकार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन प्रारंभ किया। युवती ने बयान देने से इनकार कर दिया। स्वजनों ने निजी मामला बता प्राथमिकी से इनकार किया। युवती का कहना है कि सहमति से शारीरिक संबंध हुआ है। स्वजनों का कहना था कि प्राथमिकी होने की स्थिति में शादी टल सकती है। स्वजनों के अनुसार एक पखवारा बाद ही उसकी सगाई होने वाली है। जिस युवक ने संबंध बनाया है उसकी पहचान कर अभियुक्त बनाया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

pc- x.com