Dhurandhar 2: संदीप रेड्डा वांगा ने देखी धुरंधर 2, लिखा नजर उतारने के लिए मुट्ठी भर मिर्च नहीं बल्कि जलाना होगा पूरा खेत
- byShiv
- 10 Apr, 2026
इंटरनेट डेेस्क। बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर काफी चर्चा हो रही है। जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं। इसी बीच एनिमल फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डा वांगा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
वांगा ने उन आलोचकों को आड़े हाथों लिया है जो फिल्म को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने न केवल फिल्म की तारीफ की, बल्कि इंडस्ट्री के उन लोगों पर भी तीखा हमला बोला जो अब तक खामोश बैठे थे। वांगा ने साफ शब्दों में कहा कि सच को प्रोपेगेंडा कहना एक अजीब चलन बन गया है।
वहीं अपनी पोस्ट में वांगा ने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और लीड एक्टर रणवीर सिंह को टैग करते हुए एक बहुत ही दिलचस्प और देसी अंदाज में बात कही। उन्होंने लिखा, कल रात फिल्म देखी, यह जबरदस्त है, लेकिन मैं आदित्य धर और रणवीर सिंह से कहना चाहता हूं कि यह जो काली नजर आप पर लगी है, वह इतनी आसानी से नहीं हटेगी। इसके लिए सिर्फ मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलने वाला, बल्कि पूरा खेत जलाना पड़ेगा।
pc- newsbytesapp.com






