West Bengal Elections: अमित शाह ने कोलकाता में जारी किया पार्टी का भरोसा पत्र, कर दी बड़ी बड़ी घोषणाएं
- byShiv
- 10 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र को पार्टी ने भरोसा पत्र नाम दिया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को एक नया मार्ग दिखाएगा। उन्होंने कहा कि टीएमसी से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है। लेफ्ट से परेशान जनता ने ममता दीदी को मैंडेट दिया, उन्होंने तीसरा मैंडेट भी प्राप्त किया, लेकिन जिन आशाओं के साथ जनता ने ममता बनर्जी को जनादेश दिया था, सरकार उन पर खरी नहीं उतरी है।
खबरों की माने तो गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र भरोसे का है। यह सोनार बांग्ला के निर्माण का भरोसा है। अमित शाह ने कहा कि मुझे भरोसा है कि बंगाल की जनता हमें पांच साल के लिए सरकार बनाने का मौका जरूर देगी। बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में महिला वोट बैंक के साथ ही सरकारी कर्मचारी और युवाओं पर फोकस किया है। बीजेपी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बकाया डीए भुगतान के साथ ही सरकार बनने के 45 दिन में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने का वादा किया है। महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपए देने का वादा किया है।
pc- ajj tak






