Health Tips: कई नहीं कई कारण हैं जिनकी वजह से भी बढ़ता हैं आपका ब्लड प्रेशर, जान ले अभी

इंटरनेट डेस्क। हाई ब्लड प्रेशर आज के समय में एक आम बीमारी हो गई है। लेकिन ये उतन ही गंभीर भी है। इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि यह बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। वैसे हाई ब्लड प्रेशर का कारण केवल मोटापा, ज्यादा नमक या लंबे समय तक बना रहने वाला स्ट्रेस है, लेकिन कई अन्य अनदेखे कारण भी इसके पीछे जिम्मेदार है, तो जानते हैं आज उनके बारे में।

प्रोसेस्ड फूड का सेवन
प्रोसेस्ड फूड और पैकेज्ड स्नैक्स में छुपा हुआ बहुत ज्यादा सोडियम धीरे-धीरे आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।

नींद की कमी 
रोजाना पर्याप्त और गहरी नींद न लेने से भी शरीर में स्ट्रेस हार्माेन बढ़ता है, जो ब्लड प्रेशर को असंतुलित कर सकता है।

मेंटल स्ट्रेस 
मेंटल स्ट्रेस और स्ट्रेसफुल लाइफ स्टाइल से शरीर में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ता है, जो ब्लड वेसल्स को पतला कर ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है।

उम्र और आनुवंशिक कारण
उम्र बढ़ने के साथ आर्टरीज सख्त होने लगती हैं और अगर फैमिली हिस्ट्री में हाई ब्लड प्रेशर रहा हो, तो जोखिम बढ़ जाता है।

pc- yashodahealthcare.com