Video viral: लाइव हत्या का वीडियो हुआ वायरल, दाग बोलते ही 12 सकेंड में सीने में उतारी 3 गोलियां, अब वीडियो हुआ...

इंटरनेट डेस्क। यूपी के मेरठ में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक आदिल नाम के युवक की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं इस हत्याकांड का लाइव वीडियो भी सामने आया है। इसमें  एक युवक दाग बोलता है और दूसरा 12 सेकेंड में तीन गोलियां आदिल के शरीर में दाग देता  है। हत्यारे ने खुद वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है। जानकारी के अनुसार मारा गया युवक आदिल है। लव ट्राएंगल में लोहियानगर में आदिल की हत्या कर दी गई।

तीन गोलियां मारी
आरोपियों ने आदिल के सीने पर एक के बाद एक तीन गोलियां दागी। 12 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने खुद ही वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। गोली चलाने वाले की पहचान जुलकमर और वीडियो बनाने वाला हमजा बताया जा रहा है। अब तक की पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अबरार हत्याकांड में मुखबिरी के शक में सुपारी लेकर आदिल की हत्या की गई।

मृतक की हुई पहचान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतक की पहचान आदिल निवासी पिल्लोखड़ी लिसाड़ी गेट के रूप में हुई। मृतक आदिल के भाई फाजिल ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व कपड़ा कारोबारी अबरार की हत्या हुई थी। इसमें उजैर की गिरफ्तारी हुई थी। उजैर की आदिल से दोस्ती थी इसलिए अबरार पक्ष के लोग आदिल पर मुखबिरी का आरोप लगाते थे। इसी बात को लेकर अबरार के बेटे इमरान ने सुपारी देकर आदिल के दोस्तों जुलकमर, हमजा और एक अन्य को हत्या के लिए तैयार किया था।

pc-hindustan