Rashifal 29 oct 2025: इन राशियों के जातकों के लिए शुभ होगा दिन, मिलेगी आपको सफलता, जाने राशिफल
- byShiv
- 28 Oct, 2025
इंटरनेट डेस्क। 29 अक्टूबर 2025 बुधवार का दिन हैं और आज के दिन गणेश जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणपति बप्पा की पूजा करने से धन-समृद्धि बढ़ती है। 29 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो जानते हैं क्या कहता हैं आपका राशिफल।
कर्क
आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। किसी अधूरे काम को पूरा करने का सही समय है। निजी जीवन में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन सब संतुलित रहेगा।
सिंह
आज काम के साथ-साथ रिश्तों पर भी ध्यान देना होगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बॉस या सीनियर आपकी मेहनत से प्रभावित होंगे। प्यार में किसी पुरानी गलतफहमी का अंत होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। हेल्थ में पेट या डाइजेशन से जुड़ी तकलीफ आ सकती है।
कन्या
दिन मेहनत और व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन नतीजे उम्मीद से बेहतर रहेंगे। टीमवर्क से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है जो मन को हल्का कर देगी। सेहत अच्छी रहेगी। आज जरूरत है खुद को थोड़ा वक्त देने की।
pc- aja tak






