Jharkhand: मुर्गा काटने वाले ने गर्लफ्रेंड का भी कर दिया मुर्गा जैसा हाल, टुकड़ों में मिला कंकाल, हत्या से पहले किया था Se***
- byShiv
- 28 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। झारखंड के खूंटी जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। इस घटना की सच्चाई जब लोगों के सामने आई तो उनके कान खड़े हो गए। जी हां यहां एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सबको हिलाकर रख दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो यहां मुर्गा काटने वाले एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के ही छोटे-छोटे टुकडे कर दिए और फिर शव को जमीन के अंदर दफना दिया। दोनों डेढ़ सालों तक लिव इन रिलेशन में थे। पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया तो लोगो के होश उड़ गए।
पूरा मामला क्या है
मीडिया रिपोटर्स की माने तो झारखंड में 24 नवंबर को गांगी कुमारी नामक युवती का नर कंकाल मिला था। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है और हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है, इसके बाद आरोपी ने जो खुलासा किया है उसे जानकर हर कोई दंग है। जी हां महिला आरोपी के दूसरी शादी का विरोध कर रही थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी बेंगलुरु में मुर्गा काटने का काम करता था। उसने पहले प्रेमिका का गला घोंटा और फिर कुल्हाड़ी से उसके टुकड़े कर डाले।
क्या कहा पुलिस ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने बताया कि नरेश और गांगी डेढ़ सालों तक रिलेशन में थे। इसके बाद काम करने के लिए गांगी तमिलनाडु चली गई और नरेश बेंगलुरु में काम करने लगा। उसकी मुलाकात दूसरी महिला से हुई और उसने उससे शादी कर ली। दोनों का एक बेटा भी है। गांगी को पता चला तो वह बेंगलुरु आ गई, इसके बाद वह नरेश के साथ हटिया स्टेशन आई। इसके बाद 8 नवंबंर को गांगी को लेकर नरेश गांव जाने के लिए निकला मगर वह उसे भगवान पांज टोंगरी ले गया। वहां दोनों का झगड़ा हुआ, इसके बाद नरेश ने गांगी के दुप्पटे से उसक गला घोंट दिया। इसके बाद उसके टुकड़े किए और दफन कर दिया। कुछ दिनों पहले लोगों ने टोंगरी में नर कंकाल देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी, इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
pc- news24 hindi