Maharashtra Politics: CM नहीं बनाए जाने की स्थिति में एकनाथ शिंदे बनना चाहते हैं गृहमंत्री! अमित शाह के लिए बढ़ी परेशानी, पीएम मोदी ने.....

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के चुनावों में भाजपा को 132 के आस पास सीटे मिली हैं और शिंदे गुट को लगभग 57 और अजित पवार गुट को 41 सीटे मिली है। अजित पवार गुट ने भाजपा को सीएम के लिए समर्थन दे दिया है। लेकिन अब मामला शिंदे का अटक गया है। शिंदे सीएम का पद नहीं छोड़ना चाहते है। उनकी इच्छा सीएम बनने की हैं, लेकिन भाजपा भी ज्यादा सीटों के कारण इस पद को पाना चाहती है। इस बीच कई तरह की खबरें चल रही है। 

क्या चाहते हैं शिंदे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अब खबरें हैं कि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने राज्य के गृह मंत्रालय की मांग की है। हालांकि, अब तक शिवसेना या महायुति की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ हीं कहा गया है। लेकिन संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है और शायद भाजपा शिंदे को ये मंत्रालय देने को तैयार हो सकती है। 

मीडिया रिपोटर्स में आई बात सामने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिंदे ने मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने की स्थिति में गृहमंत्रालय की मांग रखी है। खबरें हैं कि बीती रात देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना नेताओं के बीच हुई बैठक में मांग रखी गई है। फिलहाल, रेस में शिंदे और फडणवीस का नाम रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि भाजपा फडणवीस के नाम पर मुहर लगा रही है। वहीं भाजपा के सहयोगी दल आरपीआई (ए) के नेता रामदास आठवले ने ने सुझाव दिया कि शिंदे को केंद्रीय मंत्री के रूप में केंद्र में लाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री पद के लिए फडणवीस का समर्थन करते हुए आठवले ने कहा कि शिंदे उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं या केंद्र में जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो सकते हैं।

pc- BBC, navpradesh.com, fortune.com