PM Kisan Yojana: इस वजह से नहीं मिली हैं आपको भी 21वीं किस्त, अभी भी पूरे करवाले ये काम

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी कर दी है। लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनकों अभी भी यह किस्त नहीं मिल पाई है। भारत सरकार की इस योजना का मकसद छोटे और सीमांत किसानों को नियमित आर्थिक सहारा देना है। अगर आप इस योजना के दायरे में आते हैं तो आपको साल के 6000 रुपये मिल सकते हैं। लेकिन इसके लिए कुछ पात्रताएं है जो पूरी करनी जरूरी है।

जारी हुई 21वीं किस्त
हाल ही में सरकार की ओर से पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की गई है।  लेकिन कई किसानों को अब तक 21वीं किस्त नहीं मिली है। आपको बता दें ई-केवाईसी के अधूरा होने से कई किसानों को किस्त नहीं मिली है। सरकार को यह सुनिश्चित करना होता है कि पैसा सही व्यक्ति तक पहुंचे।

नहीं मिली इस कारण से
ई-केवाईसी से ही यह तय होता है कि लाभार्थी की पहचान और रिकॉर्ड सही है। अगर यह अपडेट नहीं हुआ तो किस्त रुक जाती है। इसे पूरा करना किस्त पाने के लिए जरूरी है। इसके अलावा भू-सत्यापन न करवाने से भी किस्त रुक सकती है।

pc- bazaar.businesstoday.in