Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत का बयान, वसुंधरा राजे को सफाई देने की जरूरत ही नहीं, भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं
- byShiv
- 14 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की कानून व्यवस्था से लेकर महिला आरक्षण और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार और बीजेपी के नेताओं को निशाने पर लिया है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम गहलोत ने वसुंधरा राजे की सफाई पर भी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही बड़ा चुनावी दावा करते हुए गहलोत ने कहा कि राजस्थान में हर बार सरकार बदलने की परंपरा रही है और इस बार भी कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।
वसुंधरा राजे के लिए क्या कहा
खबरों की माने तो गहलोत ने कहा कि सरकार विपक्ष को साथ नहीं ले रही है और जल्दबाजी में फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे राज्यों में चिंता का माहौल बन रहा है। वसुंधरा राजे के बयान और उस पर खुद राजे की सफाई को लेकर भी गहलोत ने टिप्पणी की। गहलोत ने कहा कि राजे पूर्व सीएम रही हैं, उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे को सफाई देने की जरूरत नहीं थी और यह बीजेपी का अंदरूनी मामला है। गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के नेता खुद ही अलग-अलग बयान दे रहे हैं और पार्टी की स्थिति ठीक नहीं लग रही।
कानून व्यवस्था पर भी बोले
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एक बार फिर प्रदेश में कानून- व्यवस्था के इकबाल पर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई।
pc- aaj tak






