Rajasthan: जयपुर में विधानसभा और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन मौके पर, लगातार की जारी....
- byShiv
- 13 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह पहला मामला नहीं जब ऐसा हुआ हैं, इसके पहले भी कई बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन आरोपी नहीं पकड़े जा रहे है। हर बार की तरह ही इस बार भी धमकी भरे ई-मेल के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसी की टीम मौक़े पर पहुंची, इस साल में लगातार 6वीं बार है जब बम की धमकी मिली है।
इससे पहले फरवरी महीने में 6, 17, 19 और 20 तारीख को मेल भेजा गया था। इसके बाद पिछले महीने 17 मार्च को भी ऐसी ही धमकी आई थी। आज फिर 13 अप्रैल को यह धमकी मिली है।
जानकारी के अनुसार दोपहर 1.15 बजे मेल मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। एटीएस की टीम ने जोधपुर कोर्ट परिसर में पहुंचकर तलाशी शुरू की। वही एतियातन के तौर पर समस्त अधिवक्ताओं और लोगों को भी कोर्ट परिसर से बाहर भेज दिया गया। इससे पहले भी तीन बार कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी मिल चुकी है।
pc- danik bhaskar





