Rajasthan Politics: अशोक गहलोत को मिलने जा रहा पार्टी में अब ये बड़ा पद, दिल्ली में होगा अब नया ठिकाना

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत इन दिनों घर पर ही बेड रेस्ट कर रहे हैं, लेकिन अब वो फिर से सक्रिय राजनीति में आने को तैयार है। बता दें की लोकसभा चुनावों में बीमारी के बाद से वो अभी घर पर है। लेकिन अब खबरे हैं की कांग्रेस आलाकमान उन्हें कोई नई जिम्मेदारी देने जा रहा है। वैसे प्रदेश के विधानसभा चुनावों में उनकी सरकार दोबारा से नहीं बन सकी थी, लेकिन इस बार अब आलाकमान उन्हें नई और बड़ी जिम्मेदारी देने जा रहा है। 

बढ़ सकता हैं अब फिर से कद
खबरों की मानें तो कांग्रेस आलाकमान अशोक गहलोत को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष या फिर चुनाव से जुड़े मसलों का जनरल सेकेट्री बना सकती है। खबरें तो यह भी हैं कि राजस्थान के पूर्व सीएम को इंडिया गठबंधन का संयोजक भी बनाया जा सकता है। इन पदों में से अगर एक भी पद अशोक गहलोत को मिलता हैं तो वह अब प्रदेश से दूर यानी के दिल्ली में चले जाएंगे और फिर यही से वो राजनीति करेंगे। हालांकि वो पहले कई बार कह चुके हैं कि वो प्रदेश से कभी दूर नहीं रहेंगे।

तैयारी में हैं आलाकमान
मीडिया रिपाटर्स की माने तो देश की राजनीति के दिग्गज नेता अशोक गहलोत की नई जिम्मेदारी को लेकर पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और मौजूदा अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खड़गे का बड़ा रोल सामने आ रहा है। अब आगामी समय ही बनाएगा कि अशोक गहलोत को कांग्रेस की ओर से क्या बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। वैसे बता दें की अब तक अशोक गहलोत पार्टी के कई बड़े पदों को संभाल चुके है।

pc- x.com, aaj tak,mint