RBSE 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा10वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा इस तारीख को, आ गई पूरी अपडेट

इंटरनेट डेस्क। आपके बच्चे ने भी अगर 10वीं कक्षा की परीक्षा दी हैं और वो भी राजस्थान बोर्ड से तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान की साल 2026 की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं, जिसके बाद बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा संचालन, परीक्षार्थियों की संख्या और आरबीएसई रिजल्ट 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। 

उन्होंने बताया कि बोर्ड इस वर्ष सैकेंडरी (10वीं) परीक्षा का परिणाम 20 मार्च 2026 तक जारी करने की तैयारी कर रहा है। वहीं, वर्ष 2027 से बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार फरवरी और मई में आयोजित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है।

आरबीएसई की 2026 की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में आयोजित की गईं, जिसमें कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 20 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

pc- tv9