Red Sandalwood Price: लाल चंदन की कीमत उड़ा देगी आपके होश, एक किलो का भाव जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
- byShiv
- 21 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। पुष्पा 2 फिल्म इन दिनों चर्चाओं में हैं और फिल्म की कहानी लाल चंदन की तस्करी के इर्द-गिर्द बुनी हुई है। लाल चंदन की तस्करी के लिए पुष्पा मर-मिटने के लिए तैयार रहता है। आखिर लाल चंदन में ऐसा क्या है, इसकी एक किलो की कीमत कितनी है और ये कारोबार कितना बड़ा है, आइए जानते हैं।
लाल चंदन में नहीं होती हैं खुशबू
खास बात यह है कि लाल चंदन में सफेद या पीले चंदन की तरह खुशबू नहीं होती। हालांकि इसे ताजा काटकर रेत पर घिसने से हल्की गंध देती है। फिर भी इसकी कीमतें आसमान छूती नजर आती हैं। आंध्र प्रदेश के तिरुपति और कडप्पा की पहाड़ियों में फैले शेषाचलम जंगल के लाल चंदन को सोने जितना महंगा माना जाता है।
कितनी होती है कीमत?
लाल चंदन का पेड़ लगभग 20-25 साल में तैयार होता है। लाल चंदन की लकड़ी की कीमत की बात करें तो यह भारतीय बाजार में लगभग 20-25 हजार रुपये प्रति किलो है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2016 से लेकर 2020 तक भारत से लगभग 20,000 टन लाल चंदन की तस्करी की गई। हाल ही में चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर पुलिस ने गुंटूर के पास रेड सैंडर्स की लकड़ियां बरामद कीं, जिनकी कीमत 3.5 करोड़ रुपये थी।
pc- abp news