Russia-Ukraine war: पुतिन के न्यूक्लियर चीफ की हत्या, बढ़ा अब तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी यु़द्ध का अंत मुश्किल लग रहा है। ऐसा इसलिए कि पुतिन के न्यूक्लियर चीफ की हत्या कर दी गई है। खबरों की माने तो इस हत्या की जिम्मेदारी यूक्रेन ने ली है। मॉस्को की इस घटना ने सनसनी मचा दी है, इगोर किरिलोव को रूस के राष्ट्रपति पुतिन का करीबी बताया जाता है और माना जा रहा है कि इस हत्या के बाद पुतिन शांत नहीं बैठने वाले हैं।

जेलेंस्की की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
खबरों की माने तो पुतिन के न्यूक्लियर चीफ की हत्या के बाद से ही बहुत सारे कयास लगाए जा रहें हैं साथ ही अब यूक्रेन और जेलेंस्की के लिए खतरा मंडराने लगा है। इगोर किरिलोव को पुतिन का सलाहकार माना जाता है और साथ ही वो पुतिन के रणनीतिकार भी थे। ऐसे में ये हमला सीधे सीधे पुतिन पर है।

हो सकता हैं न्यूक्लिअर युद्ध
खबरों की माने तो इस हत्या का असर अब रूस यूक्रेन के युद्ध पर भी दिखाई देगा और बताया जा रहा है कि इस हमले का बदला लेने के लिए पुतिन अब न्यूक्लिअर युद्ध भी कर सकते हैं।

pc- www-rand-org.translate.goog