Sukhbir Singh Badal: स्वर्ण मंदिर परिसर में पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर चली गोलियां, बाल बाल बचे, जाने क्या हैं पूरा मामला....

इंटरनेट डेस्क। पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में गोलियां चलने की जानकारी सामने आई है। बता दें की यहां पंजाब के पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल तख्त साहिब की ओर से घोषित धार्मिक दंड के तहत 2 दिसंबर से सेवा कर रहे थे, इस फायरिंग में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए हैं। आरोपी नारायण सिंह चौड़ा की ओर से सुखबीर सिंह बादल को गोली मारने की कोशिश की गई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना को लेकर एडीसीपी ने कहा कि यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। सुखबीर सिंह बादल को पहले कवर किया गया था। नारायण सिंह चौरा (हमलावर) कल भी यहीं था, पहले ये गुरुघर मत्था टेकने के लिए गया था। इसके बाद बाहर आकर उसने फायरिंग की, लेकिन वो सीधी फायरिंग इसलिए नहीं कर पाया, क्योंकि वहां जवान मौजूद थे, किसी को कोई गोली नहीं लगी है।

श्री अकाल तख्त साहिब ने बादल को सुनाई है सजा
बता दें कि पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सुनाई गई सजा को भुगतने के लिए स्वर्ण मंदिर परिसर में पहुंचे हैं। मंगलवार को भी वे सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक स्वर्ण मंदिर में रहे। करीब एक घंटे तक उन्होंने घंटाघर के बाहर सेवादार के कपड़े पहनकर और बरछा पकड़कर पहरेदारी की। इसके बाद उन्होंने एक घंटे तक कीर्तन सुना और आखिर में जूठे बर्तनों को साफ किया।

pc- abp news