T20 Cricket: टी20 में बन गया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही बॉलर ने लिए 9 विकेट, 13 रन ही बना सकी टीम

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट में आमतौर पर रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों पर बल्लेबाज ज्यादा हावी रहते हैं, लेकिन एक मैच में बहुत कुछ उलट पलट हो गया और आपने सोचा नहीं होगा ऐसा हो गया। चूंकि इस फॉर्मेट में एक बॉलर अधिकतम 4 ओवर ही कर सकता है, इसलिए एक टी20 मैच में 5 विकेट ले पाना असंभव सा प्रतीत होता है। लेकिन इस बार टी20 मैच में एक गेंदबाज ने 9 विकेट ले डाले।

जी हाँ, यह पूरी तरह सच है, यह मामला है ब्राजील का, जिसकी राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी लॉरा कार्डाेसो ने एक ही टी20 पारी में 9 विकेट चटका डाले। पुरुष और महिला क्रिकेट में मिलाकर कार्डाेसो एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।

महिला टी20 क्रिकेट में ब्राजील और लेसोथो की टीम आमने-सामने थीं, ब्राजील की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 202 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने आई लेसोथो की पूरी टीम महज 13 रनों पर ऑलआउट हो गई। पूरी टीम केवल 6.2 ओवर ही बैटिंग कर पाई। लॉरा कार्डाेसो ने इस मैच में तीन ओवर गेंदबाजी की, जिनमें 2 मेडन रहे। उन्होंने कुल 9 बल्लेबाजों को आउट किया। बचा हुआ एक विकेट मैरिएन आर्टुर के खाते में गया।

pc- deccanchronicle.com