
इंटरनेट डेस्क। घूमना किसे पसंद नहीं हैं, हर कोई चाहता हैं कि साल में एक बार तो ट्यूर होना ही चाहिए। ऐसे में आप उ त्तराखंड जा सकते है। यहह अपने खूबसूरत पहाड़ों के लिए तो प्रसिद्ध है ही, अपने मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो कुछ मंदिरों के दर्शन जरूर करें।
गोलू देवता मंदिर
कुमाऊं क्षेत्र में गोलू देवता को न्याय के देवता माना जाता है। इनके बारे में कई लोक कथाएं और मान्यताएं प्रचलित हैं। लोककथाओं के अनुसार गोलू देवता कत्युरी वंश के राजा झाले राई के पुत्र थे। इनके मंदिर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हैं। यहां आप जा सकते हैं।
नंदा देवी मंदिर
नंदा देवी मंदिर अल्मोड़ा की पहचान है। इन्हे कुमाऊं की बेटी के रूप में भी सम्मान दिया जाता है। यह मंदिर स्थानीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। नंदा देवी उत्तराखंड की आराध्य देवी हैं और हिमालय की पुत्री मानी जाती हैं। लोक मान्यता है कि नंदा देवी राजा हिमालय की पुत्री और भगवान शिव की पत्नी पार्वती का ही रूप हैं।
pc- jagran