Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में आज बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट, कल भी जारी रहेगा बारिश का दौर
- byShiv
- 07 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को अप्रैल में भी सर्दी का अहसास हो रहा है। प्रदेश के कई जिलों में मार्च के आधे महीने के बाद से ही रूक रूक बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। आज भी जयपुर सहित कई जगहों पर सुबह सुबह ही बारिश हुई। राजस्थान में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे।
कई हिस्सों में बारिश से गिरा पारा
6 अप्रैल से ही प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 2 दिन (8 अप्रैल तक) राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। आज विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव रहेगा। जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर, दौसा, जयपुर, बीकानेर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों के लिए भी हैं अलर्ट
मौसम विभाग ने हनुमानगढ़, बाड़मेर, चूरू, टोंक, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, अजमेर, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सीकर, बूंदी, भीलवाड़ा, कोटा, सवाईमाधोपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है।
pc- tv9





