UP: खुद की शादी से पहले देवर ने विधवा भाभी के साथ किया रात में ये काम तो निकल गई उसकी चीख, अब भाभी ने खड़ा कर दिया बवाल
- byShiv
- 07 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। यूपी के महाराजगंज में एक बड़ा मामला सामने आ गया और वो भी ऐसा की हर कोई देखता रह गया। इस घटना को देख हर कोई टेंशन में आ गया और रिश्तों में दरार आ गई जो अलग से। जी हां यहां देवर की शादी में भाभी ने जमकर बवाल काटा है। देवर की बारात निकलने से ठीक पहले भाभी पुलिस के साथ दुल्हन के घर पहुंच गई। भाभी ने वहां साफ कह दिया कि वो मेरा है, किसी और का नहीं होने दूंगी। भाभी की बातें सुनकर लड़की वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भाभी का रुख देख लड़की वालों ने शादी नहीं करने का फैसला सुना दिया। इसकी भनक दूल्हे तक पहुंची तो उसने भी बारात रोक दी है। दूल्हा गोरखपुर के शाहपुर का रहने वाला है। बताया जाता है कि गोरखपुर के शाहपुर इलाके में रहने वाले युवक की अपनी ही विधवा भाभी के साथ अवैध संबंध बन गए थे। दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहते थे। इसी बीच देवर की शादी महाराजगंज के नौतनवा इलाके की एक लड़की से तय हो गई। इसका विरोध भाभी करने लगी।
अब क्या हुआ
शादी के दिन भाभी थाने पहुंची और अपने और देवर के संबंधों के बारे में बताया। देवर के साथ अपनी शादी का दावा करते हुए उसकी शादी रुकवाने की गुहार लगाई। भाभी की गुहार पर शाहपुर पुलिस एक्टिव हो गई। मामला लड़की वालों के इलाके नौतनवा थाने पहुंच गया। शाहपुर पुलिस ने नौतनवा पुलिस से संपर्क किया। नौतनवा थाने से पुलिस लेकर भाभी लड़की वालों के घर पहुंच गई और अपने अरमान सभी के सामने खोलकर रख दिए। दावा किया कि जिस दूल्हे की बारात आने वाली है उससे मेरी शादी हो चुकी है। अब वो मेरा है, उसे मैं किसी और का नहीं होने दूंगी।
pc- scmp.com