UP: दुल्हन को दूल्हे की वरमाला के बाद पता चल गई सच्चाई, उसके बाद तो बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा बारात को, कारण जान पकड़ लेंगे आप भी माथा
- byShiv
- 27 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। शादी के लिए लड़की के घर वाले एक अच्छा कमाने वाला लड़का ढूं़ढ़ते हैं और फिर स्मार्ट हो यह तो देखते ही है। साथ ही जिसकी जमीन हो, अपना घर हो, लाख रुपये तनख्वाह हो और नखरे उठाने वाला हो तो फिर कहना ही क्या है। लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी दुल्हन अपने दूल्हे को शादी वाले दिन वरमाला के ठीक बाद रिजेक्ट कर दे? यकीनन हर कोई हैरान रह जाएगा। ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर इन दिनों खासा वायरल हो रहा है।
क्या हैं मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो छत्तीसगढ़ का दूल्हा जब उत्तर प्रदेश में अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा तो दुल्हन ने वरमाला के बाद शादी से इनकार कर लिया।
दरअसल आपको बता दें कि दूल्हा एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर है और 1.2 लाख रुपये महीना कमाता है, बताने वालों ने ये भी बताया कि उसकी खुद की 20 बीघा जमीन है और कुल 6 प्लॉट हैं, बावजूद इसके दुल्हन ने रात को करीब दो बजे दूल्हे के साथ शादी करने से मना इनकार कर दिया।
ये रहा कारण
दरअसल, दुल्हन को शादी से पहले ये मालूम था कि दूल्हे की सरकारी नौकरी है, लेकिन जब उसे शादी वाले दिन देर रात पता लगा कि दूल्हा एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है तो उसका माथा ठनक गया और उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद घर वाले और मेहमान लड़की को समझाते रहे लेकिन लड़की अपनी बात पर अड़ी रही, मजबूरन बारात को दुल्हन लिए बगैर ही वापस लौटना पड़ा, दोनों पक्षों ने मिलकर शादी के खर्च को समझा और इस मामले में कोई एफआईआर नहीं हुई।
pc- inextlive.com