UP: शादी में गया परिवार तो लड़की ने पीछे से बुला लिया प्रेमी, रातभर बनाएं संबंध, सुबह का नजारा था कुछ अलग ही...

इंटरनेट डेस्क। यूपी के कानपुर के शिवराजपुर में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जिसे जानकर आप होश खो बैठेंगे। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान और परेशान है। यहां किशोरी संग दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला उलझ गया है। प्रेमी ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी। प्रेमिका के बुलाने पर ही समोसा, चॉकलेट और सिर दर्द की दवा लेकर गया था। जब वह किशोरी के पास से गया था तो वो ठीक थी।

क्या है मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हिरासत में लिए गए प्रेमी की छात्रा से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद से दोनों में बातचीत शुरू हुई थी। एक दिन रात में वह प्रेमिका के बुलाने पर ही समोसा, चॉकलेट और सिर दर्द की दवा लेकर गया था। पूरी रात वह प्रेमिका के साथ था। सुबह तड़के वह अपने घर चला गया था। युवक ने बताया कि सामान लेकर रात करीब 8.30 बजे वह प्रेमिका के घर पहुंचा, जहां पूरी रात साथ ही रुका। इस बीच उसने शारीरिक संबंध भी बनाए।

परिवार गया था शादी में 
उस दौरान किशोरी को सर्दी लग रही थी इसलिए उसने आग का इंतजाम भी किया था। सुबह करीब 3.15 बजे उसे सही हालत में छोड़कर वहां से निकल गया था। दोपहर करीब 12 बजे प्रेमिका की मौत की जानकारी मिली। बताया जा रहा हैं कि तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ किशोरी का पोस्टमॉर्टम किया। रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने के चलते हार्ट व विसरा सुरक्षित रखा गया है। वहीं, दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड बनाई गई है। पुलिन की माने तो प्रेमी प्रमिका के घर से करीब 20 किलोमीटर दूर नेवादा गांव का रहने वाला है। पूछताछ में छात्रा की मौत की जानकारी नहीं दे सका। उसका कहना था कि सुबह 3.15 बजे जब वह गया तो छात्रा जिंदा थी। ऐसे में अब विसरा रिपोर्ट ही मौत की असल वजह स्पष्ट कर सकती है। बता दें कि लड़की का परिवार शादी में गया था और पीछे से उसने अपने प्रेमी को घर बुलाया था। बता दें कि उसका शव अर्दनग्न हालात में खाट पर पड़ा मिला था।

pc-jubileepost.in