Viral video: ऑक्सीजन सिलेंडर का नट खोल रहा था शख्स और तभी सिलेंडर बन गया रॉकेट, वीडियो देख सहम जाएंगे आप भी
- byShiv
- 17 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो देखे हैं और ये वीडियो कई तरह के होते हैं जो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में कई वीडियो मजेदार तो कई डराने वाले भी होते है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता हैं की एक शख्स ऑक्सीजन सिलेंडर का नट खोल रहा होता है, और इसी दौरान जैसे ही वो सिलेंडर का पूरा नट खोलता है तो सिलेंडर रॉकेट बन जाता हैैं और एक दुकान में घुस जाता है।
वीडियो में देखे तो सिलेंडर रॉकेट की रफ़्तार से निकलता है और सामने की एक दूकान की दीवार तोड़कर अंदर गिर जाता है। हालांकि इस दौरान जो शख्स नट निकाल रहा होता है, वो पीछे होने की वजह से बच जाता है और उसके साथ कोई हादसा नहीं होता है। लेकिन दुुकान टूट जाती है।
इस शख्स की लापरवाही भी देख सकते है की सामने वाहन खड़े है और इसके साथ ही और भी सिलेंडर यहां रखे हुए बावजूद इसके वो इस लापरवाही से सिलेंडर का नट खोल रहा होता है। इस लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा भी हो सकता था।
pc- latestly.com