WB Elections 2026: ममता बनर्जी ने का बड़ा बयान, एक सांप पर तो भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर...

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में आरोप प्रत्यारोप और जुबानी हमला तेज हो चला हैं। भाजपा से लेकर कांग्रेस और टीमएसी के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला किया। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।

क्या बोली ममता बनर्जी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा असम के स्थानीय लोगों के वोटों पर भाजपा को भरोसा नहीं था। इसलिए पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए बाहर से लोग बुलाए। ममता ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश से 50,000 लोगों को ट्रेन में भरकर असम लाया गया। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के राज में देश की कोई भी एजेंसी निष्पक्ष नहीं रह गई है।

लगाए ये आरोप
खबरों की माने तो उन्होंने आरोप लगाया कि केसरिया पार्टी ने सभी एजेंसियों को खरीद लिया है। भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, एक सांप पर तो भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर कभी नहीं।

pc- deccanchronicle.com