Year Ender 2024: भारतीय राजनीतिक के ये महारथी इस साल कह गए सबकों अलविदा, जाने कौन कौन है शामिल

इंटरनेट डेस्क। साल 2024 समाप्त होने जा रहा हैं और इसके साथ ही नए साल का आगमन भी होना है। ऐसे में आप भी नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं साल 2024 में हुए भारतीय राजनीति में बड़े बदलावों की। इस साल कई प्रभावशाली नेताओं का निधन भी हुआ, जिन्होंने भारतीय राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आइए जानते हैं उनके बारे में।

बाबा सिद्धीकीः महाराष्ट्र कांग्रेस के चार बार विधायक रहे थे और बाद में उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जॉइन की और वे समाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते थे। 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सीताराम येचुरीः 12 सितंबर 2024 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का निधन हुआ। 72 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 2005 से 2017 तक पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के सदस्य रहे।

सुशील कुमार मोदीः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का भी 13 मई 2024 को कैंसर के कारण निधन हुआ। वह बिहार में 2005 से 2013 और फिर 2017 से 2020 तक उपमुख्यमंत्री रहे।

pc- shutterstock.com