
इंटरनेट डेस्क। देश के मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका एक लंबी बीमारी के बाद ये निधन हुआ है। बताया जा रहा हैं कि सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली, उनके परिवार ने सोमवार को यह जानकारी प्रशंसकों के साथ साझा की जिसके बाद से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
खबरों कि माने तो हुसैन के परिवार के अनुसार, उनकी मृत्यु इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के कारण हुई। इस बीमारी के कारण वे पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे और बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट गिया था।
हुसैन ने अपने करियर में चार ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं, जिनमें से तीन इस साल की शुरुआत में 66वें ग्रैमी पुरस्कार में मिले थे, छह दशकों के करियर में, संगीतकार ने कई प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कलाकारों के साथ काम किया। वे भारत के सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकारों में से एक थे जिन्हें 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
pc- NW news