Aditya Thackeray: दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे का बयान, सियासी से उनका नाम बदनाम करने की हो रही कोशिश

इंटरनेट डेस्क। दिशा सालियान की मौत के मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे  का बयान सामने आया है। इस मामले की नए सिरे से जांच के बाद बॉलीवुड दुनिया का ये सनसनीखेज मामला फिर से चर्चा में है। जांच के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि वह न तो कभी दिशा सालियान से मिले और न ही उन्हें जानते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सियासी वजहों से और निजी मकसद से बिना किसी सबूत के उनका नाम इस मामले से जोड़ रहे हैं। 

नाम बदनाम करने की कोशिश
मीडिया रिपोटर्स की माने तो  आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा, मैं दिशा सालियान से कभी नहीं मिला और न ही उन्हें जानता था। उन्होंने कहा कि इस दुखद मामले से लगातार उनका नाम जोड़ना जानबूझकर और बिना सबूत उनके चरित्र हनन और बदनाम करने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग स्पष्ट राजनीतिक और व्यक्तिगत उद्देश्यों के साथ करीब छह साल से ऐसा कर रहे हैं।

चरित्र हनन की हो रही कोशिश
खबरों की माने तो आदित्य ठाकरे ने कहा कि, तेज आवाज वाली टीवी डिबेट और मीडिया ट्रायल से तथ्य नहीं बदल जाते हैं। उन्होंने दिशा सालियान मामले की आधिकारिक दोबारा जांच जारी रखने की बात कही। साथ ही कहा कि जांच को राजनीतिक उद्देश्यों से की जाने वाली दुर्भावनापूर्ण बयानबाजी और चरित्र हनन से प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए। आदित्य ठाकरे ने कहा कि अगर कुछ लोगों को लगता है कि इस तरह के प्रयासों का राजनीतिक इस्तेमाल करके उन्हें सच्चाई और नागरिकों के लिए लड़ने से रोका जा सकता है तो यह रणनीति सफल नहीं होगी।

pc- navbharat times