Agniveer: सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, 4 साल का सेवाकाल हुआ 6 साल का
- byShiv
- 05 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिवाली से पहले मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अग्निवीरों को लेकर यह खबर सामने आई है। बताया जा रहा हैं कि 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे। इसके अलावा एक खबर ये भी है कि अग्निवीरों का सेवा कार्यकाल 2 साल बढ़ाया गया है। अग्निवीरों का सेवा कार्यकाल 4 साल से बढ़ाकर 6 साल किया गया है। 75 प्रतिशत अग्निवीर सेना में 6 साल रहेंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इस बात की जानकारी दी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा, इंडियन डिफेंस फोर्सेज के लिए और हमारे अग्निवीरों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। कैबिनेट ने सारे अग्निवीरों के लिए एक पाथवे क्रिएट किया है जिससे कि वो इंडियन डिफेंस फोर्सेज में अब्जॉर्ब हो जाएं। इसका मैं पहले सेलियंट पॉइंट्स बताता हूं और उसके बाद विस्तार में इस अनाउंसमेंट के बारे में बताऊंगा जैसे आपको ज्ञात है, 14 जून 2022 में अग्निपथ स्कीम इंट्रोड्यूस किया गया था। उस समय भी यह बात हुआ था कि हम अग्निवीरों का कंटीन्यूअस परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन करेंगे और टाइम टू टाइम स्कीम को रिव्यू करेंगे। इन चार अभी फर्स्ट बैच ऑफ अग्निवीर्स का 4 साल खत्म होने वाला है। इन 4 सालों के दौरान जो हमने उनका परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन किया, बहुत ही पॉजिटिव फीडबैक उनके परफॉरमेंस के बारे में हमको मिला है।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया, जैसा आप जानते हैं, मेरिट के हिसाब से 25 प्रतिशत ऑफ अग्निवीर्स को जो है, रेगुलर फोर्सेज में एनरोल किया जाएगा। 75 प्रतिशत अग्निवीर्स को एक सेकंड एंगेजमेंट पीरियड 2 साल का दिया जाए। आज यह सेकंड एंगेजमेंट पीरियड ऑफ 2 इयर्स कैबिनेट ने इसको अप्रूव किया है।
pc- indiatv.in






