Ajit Agarkar: अजीत अगरकर का टर्म होगा खत्म! नए सिलेक्टर के लिए ये दो नाम चर्चा में, जानें कौन होगा नया चीफ सिलेक्टर?
- byvarsha
- 19 Sep, 2026
PC: NDTV Profit
टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने का प्लान नहीं बना रहा है। मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बोर्ड से जुड़े बड़े लोगों को इस बारे में बता दिया है कि वो अब इस पद पर रहना नहीं चाहते हैं।
भारत को 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 T20, 3 ODI और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को नया चीफ सिलेक्टर मिलने की संभावना है।
चीफ सिलेक्टर पद के लिए दो नाम चर्चा में
NDTV के मुताबिक, BCCI सूत्रों ने बताया है कि चीफ सिलेक्टर पद की दौड़ में दो नाम हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर की जगह लेने के लिए सबसे आगे बताया जा रहा है। प्रज्ञान ओझा अभी अजीत अगरकर की लीडरशिप वाली सिलेक्शन कमिटी का हिस्सा हैं। इसलिए, इस पोस्ट के लिए उनका नाम अहम माना जा रहा है।
पार्थिव और प्रज्ञान दोनों IPL विजेता
अजीत अगरकर की जगह पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल और पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को BCCI सिलेक्शन कमिटी का चेयरमैन बनाने पर विचार किया जा रहा है। खास बात यह है कि पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा दोनों ने तीन-तीन बार IPL का खिताब जीता है। अब क्रिकेट फैंस इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि BCCI चीफ सिलेक्टर के पद के लिए किसे चुनेगा।






