Travel Tips: घूम आए आप भी भारत में इन जगहों पर, कम बजट में हो जाएगा आपका काम

इंटरनेट डेस्क। भारत में घूमने के लिए बहुत कुछ है, जगहों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में आज हम आपको भारत में ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां कम बजट में भी बड़े मजे से घूमा जा सकता है। ऐसे में यदि आप भी घूमने के शौकीन हैं तो इन जगहों को भी अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल कर लें।

पुडुचेरी
पुडुचेरी में कम बजट में और मुफ्त में भी घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। रॉक बीच पर आप सुबह-सुबह सूर्याेदय का आनंद लेने और मॉर्निंग वॉक करने जा सकते हैं। यहां पर एंट्री फ्री है।  व्हाइट टाउन की रंग-बिरंगी फ्रांसीसी शैलियां भी आर्कषण का केंद्र हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा श्री अरबिंदो आश्रम, ऑरोविले, बेसिलिका ऑफ द सेक्रेड हार्ट ऑफ जीसस, बॉटनिकल गार्डन भी देख सकते है।

दार्जिलिंग
दार्जिलिंग में कम बजट में घूमने के लिए आप कम खर्चीले साधन चुनें। यहां 5,000 से 7,000 रुपए प्रति व्यक्ति के बजट में 2 से 3 दिन की ट्रिप आसानी से प्लान की जा सकती है। कम बजट में घूमने के लिए कई जगहें मुख्य रूप से प्रसिद्ध हैं। जैसे- मॉल रोड और चौरस्ता, ऑब्जर्वेटरी हिल और महाकाल मंदिर, बटासिया लूप, हैप्पी वैली टी स्टेट जैसी जगहों पर जा सकते है।

pc- pondicherrytourism.co.in