Akhilesh Yadav: सोशल मीडिया पर बेटी को लेकर हो रही अभद्र टिप्पणी पर भड़के अखिलेश, जिनके परिवार नहीं वो क्या...
- byShiv
- 13 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरीके से अभद्र टिप्पणी की गई है। इस मामले को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेटी पर की जा रही अभद्र टिप्पणियों पर सपा मुखिया ने कड़ा ऐतराज जताया है। अखिलेश ने कहा कि जिन लोगों को अपना परिवार नहीं है वो परिवारवालों का दुख नहीं समझ सकते।
दी तीखी प्रतिक्रिया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बेटी पर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए निशाना साधा और कहा कि जो ऊपर दो लोग बैठ हैं उनका परिवार नहीं है इसलिए वो परिवारवालों का दुख नहीं समझ सकते। अखिलेश यादव ने कहा- ये इसलिए हमला हो रहा है क्योंकि जो दो लोग ऊपर बैठे हैं उनका अपना कोई परिवार वहीं नहीं। परिवार वाले ही परिवार वालों का दुख-दर्द समझ सकते हैं, जो कुर्सी पर बैठे है, उन्हें परिवार वालों की कोई चिंता नहीं है।
सोशल मीडिया पर चल रही ये चर्चा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह का अभद्र टिप्पणियां की जा रही है। जिसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। सपा नेताओं की ओर से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की जा रही हैं। इस मामले पर कानपुर में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई ।
pc- dailypioneer.com





