Rashifal 20 sep 2026: इन राशियों के जातकों के लिए मिला जुला होगा दिन, धार्मिक यात्रा पर जाने के हैं योग, जाने राशिफल
- byShiv
- 19 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। 20 सितंबर 2026 रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ सकता है। जातकों को वाहन खरीदने की योजना फिलहाल टालने की सलाह दी जा रही है। कुछ लोगों को खर्च और फैसलों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। जानते हैं क्या कहता हैं राशिफल।
मेष राशि
धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं, हालांकि खर्च बढ़ने से बचत प्रभावित हो सकती है, कोई अधूरा काम पूरा होने से राहत मिलेगी, दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा, कार्यक्षेत्र में तेजी बनी रहेगी और आप अपनी क्षमता का सही इस्तेमाल कर पाएंगे।
वृषभ राशि
लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है, नई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है,आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन परिवार और मित्रों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।
मिथुन राशि
वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, किसी निवेश में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी होगा, आज का दिन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा, परिवार और रिश्तेदारों के साथ बातचीत का अवसर मिलेगा, नौकरी में दिन सामान्य रहने वाला है ।
pc- aaj tak






