Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची सेमीफाइनल में, श्रीलंका के साथ होगा मुकाबला
- byShiv
- 29 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। एशियन गेम्स 2026 में बारिश का खलल पड़ा है। इस बारिश ने मेन्स क्रिकेट प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का रोमांच फीका कर दिया। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाने वाले चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करने पड़े, इसका सीधा फायदा बेहतर रैंकिंग वाली टीमों को मिला। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम्स ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
भारत का क्वार्टर फाइनल 28 सितंबर (सोमवार) को अफगानिस्तान के खिलाफ था, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला शुरू ही नहीं हो सका। ऐसे में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया। अब भारत का सामना श्रीलंका से होगा। भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर (गुरुवार) को खेला जाएगा।
श्रीलंका भी मंगलवार (29 सितंबर) अपने क्वार्टर फाइनल में नेपाल के खिलाफ मैदान पर नहीं उतर सका। लगातार बारिश के चलते मुकाबला रद्द हुआ और श्रीलंकाई टीम अंतिम चार में पहुंच गई।
pc-hindustan






