Panchayat 5: जाने कब आ रहा पंचायत वेब सीरीज का 5वां सीजन, खुद प्रधान जी ने ही कर दिया सबकुछ....
- byShiv
- 29 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। पंचायत वेब सीरीज हर किसी को पसंद है। यह अमेजन प्राइम की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक है। दर्शक इसके पांचवे सीजन के आने का इंतजार कर रहे हैं। काफी समय पहले ये खबर आई थी कि शूटिंग पूरी हो गई है ऐसे में सब रिलीज डेट की अनाउंसमेंट को लेकर टकटकी लगाए बैठे थे। उन्हें ये जानना था कि पार्ट 5 की कहानी क्या होगी और मेकर्स इसमें नया एंगल क्या जोड़ेंगे।
अब खुद प्रधान जी यानी रघुबीर यादव ने एक इंटरव्यू में फैंस के इन सभी सवालों का जवाब देते हुए उनकी इस मुश्किल को थोड़ा कम कर दिया है। शो के पांचवें सीजन के बारे में बात करते हुए रघुबीर यादव ने कहा कि पांचवां सीजन, शूटिंग हो गई है। मैंने डबिंग भी कर ली है। आने की बात करें तो मेरे खयाल से 2 से 3 महीने और लगेंगे। इस वक्त शो की एडिटिंग पर काम चल रहा है।
रघुबीर यादव इन दिनों अपनी सीरीज हुंकार को लेकर चर्चा में हैं। जियो हॉट स्टार पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज में उन्होंने बापजी का किरदार निभाया है जिसको लेकर काफी बातें हो रही हैं।
pc- ndtv






