Assam Assembly Elections 2026: सीएम फडणवीस ने कहा असम चुनावों में कांग्रेस का घोषणा पत्र कोई महत्व नहीं रखता

इंटरनेट डेस्क। असम विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के नेताओं के प्रचार प्रसार शुरू हो चुके है। इस कड़ी में लगातार पार्टी के नेता प्रचार कर रहे है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस भी मंगलवार को असम के जोरहाट पहुंचे और चुनावी रैली को संबोधित किया। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

क्या कहा फडणवीस ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने असम में बीजेपी की जीत को लेकर पूरा विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा, इस बार असम में बीजेपी की सरकार ही बनेगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कामों के कारण राज्य में एक सकारात्मक लहर है।

कांग्रेस को लिया निशाने पर
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसके घोषणापत्र को अविश्वसनीय बताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में कांग्रेस के वादे सफल नहीं हुए हैं और जनता अब इन पर भरोसा नहीं करती। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का घोषणापत्र अब कोई महत्व नहीं रखता।

pc- newsonair.gov.in