Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष जूली पहुंचे थाने, पार्षद चोरी के लगाए गंभीर आरोप

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सियासी खेल शुरू हो गया है। चुनाव में जीत दर्ज करने वाले पार्षदों को अपने-अपने पाले में बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों की कवायद तेज हो गई है और उसके लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे है। जीते हुए पार्षदों को महंगे होटल और लक्जरी रिजॉर्ट में ठहराया गया है।

बोर्ड बनाने के लिए जरूरी संख्या जुटाने की कोशिशों के बीच कांग्रेस और बीजेपी दोनों की नजर निर्दलीय पार्षदों पर भी है। जीते हुए पार्षदों को लेकर राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष खुद पुलिस के पास पहुंचे और पार्षद चोरी का गंभीर आरोप लगाए, पार्षदों की करोड़ों की बोली लगने की भी बात सामने आ रही है। 

अलवर से लेकर खैरथल, कोटपूतली, भिवाड़ी, बहरोड़ और आसपास के इलाकों में चुनाव परिणाम के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। कई जगहों पर पार्षदों की बाड़ाबंदी की खबरें सामने आई हैं। कांग्रेस और बीजेपी अपने-अपने पार्षदों को एक साथ रखने की कोशिश कर रही हैं, ताकि बोर्ड गठन के समय कोई पार्षद पाला न बदल सके।

pc- aaj tak