Assam Elections 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने असम की जनता को जनादेश के लिए दिया धन्यवाद
- byShiv
- 05 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में से 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव भाजपा को गदगद करने वाले है। पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी में भाजपा को जी मिली है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को हमेशा याद रखा जाएगा। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि जनता की शक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई है।
असम के लिए बोले
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि असम में भाजपा-एनडीए की जीत, गठबंधन के विकास और जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प के प्रति अटूट समर्थन को दर्शाती है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि असम की जनता को इस शानदार जनादेश के लिए धन्यवाद। मोदी ने जनता को आश्वासन दिया कि भाजपा राज्य के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
pc- tehelkahindi.com






