Ayushman Yojana: इस तरह कर सकते हैं आप भी पता की कौन से अस्पताल जुड़े हैं आयुष्मान योजना से
- byShiv
- 22 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश की केंद्र सरकार लोगों के स्वास्थ्य के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। इनमे से ही एक हैं आयुष्मान भारत योजना। अगर आप इस योजना के तहत पात्र हैं और आपका आयुष्मान कार्ड बना हुआ है, तो बड़े इलाज के खर्च की चिंता काफी हद तक खत्म हो जाती है। आपको पांच लाख तक मुफ्त उपचार मिलता है।
नहीं होता लोगों को पता
बहुत से लोगों को पता नहीं होता है कि उनके शहर में कौन से अस्पताल इस स्कीम के तहत कैशलेस इलाज देते हैं। हर अस्पताल इस योजना से जुड़ा नहीं होता। इसलिए इलाज शुरू करने से पहले यह कन्फर्म करना जरूरी है कि चुना गया अस्पताल योजना में रजिस्टर्ड है या नहीं।
ऐसे चेक करें कौनसे अस्पताल शामिल हैं
आपके शहर का कौन सा अस्पताल योजना से जुड़ा है। यह पता करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट National Health Authority के पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना होगा, वहां Find Hospital ऑप्शन पर क्लिक करके राज्य, जिला और अस्पताल का टाइप चुनना होता है। जानकारी भरते ही आपके शहर के रिजस्टर्ड सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की लिस्ट सामने आ जाएगी।
pc- onlymyhealth.com






