Bank Holiday: आज बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा आपका कोई भी काम, जाने क्या हैं कारण
- byShiv
- 18 Sep, 2026
इंटरेनट डेस्क। आज आपको बैंक से जुड़ा कोई काम हैं तो आप सोच समझकर जाएं। जी हां शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप 18 सितंबर यानी के आज बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कैलेंडर के मुताबिक शुक्रवार को बैंक एक राज्य में बंद रहने वाले हैं।
18 सितंबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
शुक्रवार 18 सितंबर को बैंक यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के कारण बैंक बंद रहेंगे। यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के कारण बैंक मेघालय में बंद रहेंगे। यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहेंगे। मेघालय के अलावा बैंक देश के बाकी सभी राज्यों में खुले रहेंगे।
यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे क्यों मनाया जाता है?
यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे हर साल 18 सितंबर को मेघालय के खासी-जैंतिया हिल्स क्षेत्र में मनाया जाता है। यह दिन लोकल यूनिटेरियन आस्था आंदोलन की शुरुआत की याद में मनाया जाता है।
सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
18 सितंबर - मेघालय में यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के कारण बैंक बंद रहेंगे।
20 सितंबर - रविवार
21 सितंबर - श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
pc- upstox.com






