Bank Holiday: मई में जाने कितने दिन बैंक रहेंगे बंद, जाने से पहले देख ले एक बार कैलेंडर
- byShiv
- 27 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज 27 अप्रैल हो चुकी हैं और इसके साथ ही यह महीना भी खत्म होने के करीब आ चुका है। कुछ ही दिनों में नया महीना यानी मई का महीना शुरू हो जाएगा। लोग अलग-अलग दिन, सप्ताह और महीनों के लिए कोई न कोई काम रखते ही हैं। जैसे- बैंक से जुड़ा काम जिसके लिए लोगों को बैंक जाना पड़ता है। आप अगर अगले महीने यानी मई के महीने में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको पहले ये जरूर चेक कर लेना चाहिए कि बैंक कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे?
मई महीने में कब-कब और कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
1 मई को बुद्ध पूर्णिमा और मई दिवस है
इसलिए इस दिन महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी
3 मई को पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे क्योंकि, इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा
9 मई को महीने का दूसरा शनिवार और रविंद्रनाथ टैगोर जयंती है
टैगोर जयंती के कारण पश्चिम बंगाल में और दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद र
10 मई को रविवार है
इसलिए इस दिन पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी
16 मई को राज्य दिवस के कारण कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी
17 मई को रविवार है
इस दिन पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि ये साप्ताहिक अवकाश होता है
23 मई को महीने का चौथा शनिवार है
महीने के चौथा शनिवार होने की वजह से पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
24 मई को रविवार के अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
26 मई के दिन
काजी नजरुल इस्लाम के जन्मदिन के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
27 मई बकरीद (ईद-उल-जुहा) है
इसलिए इस दिन लगभग पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, कई राज्यों में बैंक खुले हो सकते हैं
pc- dailyhunt.in






