Bank Holidays in July 2026: जुलाई महीने में आपको भी जाना हैं बैंक तो देख ले एक बार छुट्टियों की लिस्ट

इंटरनेट डेस्क। आज से जुलाई का महीना शुरू हो चुका हैं और आप भी अगर इस नए महीने में बैंक से जुड़े किसी भी काम के लिए शाखा जा रहे हैं तो एक बार कैलेंडर देखकर ही जाएं। वीकेंड की छुट्टियों के अलावा जुलाई में कई राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खास मौकों की वजह से अलग-अलग दिनों में बैंक बंद रहेंगे। कुल मिलाकर जुलाई में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में जाने पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट देख ले। 

छुट्टियों की लिस्ट

5 जुलाई, 2026: पूरे देश में बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी।

6 जुलाई, 2026: पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 6 जुलाई को Mizo Hmeichhe Insuihkhawm Pawl (MHIP) डे के कारण बैंक बंद रहेंगे।

9 जुलाई, 2026: मेघालय में 9 जुलाई, 2026 को 'Beh Deinkhlam के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। यह  प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहार है।

11 जुलाई, 2026: दूसरा शनिवार बैंक बंद रहेंगे।

12 जुलाई, 2026: पूरे देश में बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी।

16 जुलाई, 2026: ओडिशा, उत्तराखंड और मणिपुर में 16 जुलाई, 2026 को रथ यात्रा/कांग और हरेला त्योहार मनाने के लिए बैंक बंद रहेंगे।

17 जुलाई, 2026: मेघालय में 17 जुलाई, 2026 को 'यू तिरोट सिंह' की पुण्यतिथि के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

18 जुलाई, 2026: सिक्किम में 18 जुलाई, 2026 को बौद्ध त्योहार Drukpa Tshe-zi के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

19 जुलाई, 2026: पूरे देश में बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी।

22 जुलाई, 2026: त्रिपुरा में 22 जुलाई, 2026 को 'खारची पूजा' त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

25 जुलाई, 2026: चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

26 जुलाई, 2026: पूरे देश में बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी।

pc- news18