Bihar: महिला के साथ खेत में गैंगरेप, कपड़ों को फेंका तालाब में, गमछे के सहारे बचाई लाज...पुलिस ने....
- byShiv
- 02 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार में नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों के होश उड़े पड़े है। जी हां यहां 40 वर्षीय एक विधवा महिला को पहले फोन कर मिलने के बहाने बुलाया गया, फिर सुनसान इलाके में ले जाकर तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने महिला के कपड़े तालाब में फेंक दिए, जिससे वह निर्वस्त्र हो गई। किसी तरह उसने एक गमछे से अपनी इज्जत ढकी और मदद की तलाश में सड़क तक पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस के अनुसार, नगरनौसा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की बातचीत चंडी थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बिगहा निवासी विकाश गोप से होती थीं 30 जून की शाम आरोपी ने फोन कर महिला को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह उसे एक वाहन से लक्ष्मी बिगहा-रामपुर के खंधा इलाके में ले गया। सुनसान जगह पर पहुंचते ही उसने अपने दो साथियों नितीश कुमार और शैलेश कुमार को भी बुला लिया। महिला को जब साजिश का एहसास हुआ और उसने विरोध किया तो तीनों उसे जबरन मक्के के खेत में खींच ले गए और तीनों दरिंदों ने बारी-बारी से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद भी उनका दिल नहीं भरा। उन्होंने महिला के कपड़े तालाब में फेंक दिए और उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गए।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला बदहवास हालत में रामपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची महिला को एक राहगीर मिला। उसने तुरंत उसकी मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने लाकर शिकायत दर्ज कर मेडिकल जांच कराई गइ। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रातभर छापेमारी की और घटना के महज छह घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।
pc- tv9






