जिनपिंग,ट्रंप,पुतिन के बीच मुलाकात की तारीख आई सामने, जाने कहा होगी त्रिपक्षीय वार्ता
- byShiv
- 16 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मिलने की तारीख सामने आ चुकी है। ये तीनों नेता एक साथ मिलने वाले हैं और इनकी त्रिपक्षीय वार्ता पर दुनिया की नजरें टिकी हैं। खबर थी कि तीनों दिग्गज इसी हफ्ते चीन में मुलाकात करेंगे।
चीन 18 और 19 नवंबर को 33वें एपेक आर्थिक नेताओं की बैठक की मेजबानी कर रहा है, जिसमें 21 सदस्य देशों के नेता शामिल होंगे. ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की ये मुलाकात एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के इतर होने जा रही है।
चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक 19 नवंबर को चीन के शेन्जेन शहर में ये त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। वहीं, व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की ये बैठकर गुरुवार को चीनी समयानुसार दोपहर 2.30 बजे (भारतीय समयानुसार शुक्रवार, 20 नवंबर तड़के 2.00 बजे) होगी।
pc- BBC






