BJP: मिल सकती हैं भाजपा को महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष, इन तीन नामोें में से एक पर लगेगी मुहर, सबसे उपर चल रहा ये नाम

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही चर्चा अब अंतिम दौर में है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा पहली बार किसी महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा ने हाल के वर्षों में महिला मतदाताओं को लुभाने में सफलता पाई है। वैसे नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। अब नए अध्यक्ष की घोषणा अगले कुछ दिनों में हो सकती है। 

तीन महिला नेता हैं लाइन में
सूत्रों के मुताबिक तीन प्रमुख महिला नेताओं के नाम इसके लिए चर्चा में हैं। निर्मला सीतारमण पार्टी संगठन में गहरी पैठ और केंद्र सरकार में लंबे अनुभव के चलते सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। वहीं आंध्र प्रदेश भाजपा की पूर्व अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी काफी अनुभवी और बहुभाषी नेता हैं। कई राजनीतिक दलों के साथ काम करने का अनुभव और पार्टी में व्यापक स्वीकार्यता है। 

वहीं तमिलनाडु की कोयंबटूर दक्षिण सीट से विधायक और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी वनाथी श्रीनिवासन भी दावेदार मानी जा रही हैं 1993 से भाजपा से जुड़ीं और संगठन में कई पदों पर रही हैं। सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  ने भी इस विचार को समर्थन दिया है कि भाजपा को अब एक महिला को शीर्ष नेतृत्व में लाना चाहिए। 

pc- theprint.in