CBSE: 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज हो सकता हैं जारी, तैयारिया पूरी
- byShiv
- 12 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने भी सीबीएसई बोर्ड की और से 12वीं की परीक्षा दी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी समय कक्षा 12वीं के परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे में लाखों छात्रों की धड़कने तेज हो गई है।
ताजा अपडेट के मुताबिक, कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है और बोर्ड आज रिजल्ट जारी कर सकती है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अप्रैल के अंत तक नतीजे आने की संभावना जताई गई थी। बता दें कि इस साल कक्षा 10वीं के नतीजे पहले ही 15 अप्रैल को जारी किए जा चुके हैं, जिसके बाद से 12वीं के छात्र बेसब्री से अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं।
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकेंगे. भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सीबीएसई ने स्कूलों को 6 अंकों का 'सिक्योरिटी पिन' भी जारी करने के निर्देश दिए हैं, जिसकी मदद से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे।





