Champions Trophy 2025: भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, रचा इतिहास
- byShiv
- 10 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइलन में न्यूजीलैंड को हरा खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को मात दी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य मिला था। उसने इसके जवाब में 49 ओवरों में भारत ने जीत दर्ज कर ली। भारत की यह जीत ऐतिहासिक रही। इसके साथ ही मैन ऑफ द मैच भी कप्तान रोहित शर्मा बने।
इसके साथ ही टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जीत का अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। भारतीय टीम किसी एक वेन्यू पर बिना हार के लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में टॉप पर पहुंच गई है। उसने यहां लगातार कुल 10 मैच जीते हैं। अगर पिछले 11 मैचों की बात करें तो एक मैच टाई हुआ है। हालांकि न्यूजीलैंड भी संयुक्त रूप से नंबर एक पर है। उसने डूनेडिन में 10 मैच जीते हैं। भारत ने इंदौर में लगातार 7 मैच जीते हैं।
टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने दो-दो बार ये खिताब जीते हैं। भारत ने 2013 और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 2006 और 2009 में ये खिताब अपने नाम किया है।
pc- espncricinfo.com