Vinesh Phogat: बृजभूषण ने मेरा भी शोषण किया, विनेश फोगाट ने किया सनसनीखेज दावा, अब लगाए ये आरोप
- byShiv
- 04 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। भाजपा नेता और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह फिर से सुर्खियों में आ गए है। जानकारी के अनुसार विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती जगत में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अपनी चुप्पी तोड़ दी है। इस ओलंपियन पहलवान ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि वह उन छह महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रविवार को जारी एक भावुक वीडियो संदेश में विनेश ने कहा कि वह अब तक अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहती थीं क्योंकि मामला अभी अदालत में लंबित है, साथ ही सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखने की बात करते हैं। लेकिन मौजूदा हालात खासतौर पर उनकी वापसी में आ रही बाधाओं ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।
विनेश फोगाट ने सीधे तौर पर डब्ल्यूएफआई पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि 2026 एशियन गेम्स से पहले होने वाले ट्रायल्स को जानबूझकर उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित किया जा रहा है, जो बृजभूषण शरण सिंह का गढ़ माना जाता है, उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता एक निजी कॉलेज में कराई जा रही है, जिससे निष्पक्ष चयन की संभावना बेहद कम हो जाती है। उन्होंने कहा, मैं खुद उन छह पीड़ितों में से एक हूं, जिन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी और जिनकी गवाही अभी चल रही है।
pc- thecsrjournal.in






