Commonwealth Games 2026: गुलवीर सिंह ने रजत पदक किया अपने नाम, 10 हजार मीटर की रेस में यह पदक पाने वाले बने पहले भारतीय
- byShiv
- 29 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर से तिरंगा लहराया, जी हां भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार देर रात गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर की रेस में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वह इस इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
वहीं इससे पहले महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने कुल 227 किलो वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। देश के 3 मुक्केबाजों ने भी पदक पक्के कर लिए हैं। तीनों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत गुलवीर और हरजिंदर के रजत पदक के बावजूद पदक तालिका में नौवें नंबर पर खिसक गया है। भारत अभी तक ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 2 रजत समेत कुल 12 पदक जीत जीत चुका है।
एक दिन पहले भारत पदक तालिका में 7वें नंबर पर था। ऑस्ट्रेलिया 35 स्वर्ण लेकर कुल 80 पदक जीतकर पदक तालिका में टॉप पर बना हुआ है। भारत की ओर से गुलवीर ने स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में भारी बारिश और गीले ट्रैक में 27.49.78 सेकंड का समय निकालकर इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने स्वर्ण और आइल ऑफ मैन मुल्लार्की ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
pc- navbhart times






